
भीमताल। पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण माह के आयोजन के सम्बन्ध में आज रामगढ़ में बाल विकास परियोजना रामगढ़ द्वारा पोषण दिवस मनाया गया। इस अभियान में चलने वाले पोषण रथ को ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी व बीडीओ चंदा राज ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ शिला रौतेला द्वारा ने की उपलब्धता व अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी की कार्यकत्रियों ने रैली निकल कर सभी क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में एनीमिया प्रबंधन,डायरिया,साफ सफाई व पौष्टिक आहार के बारे में चर्चा की गयी। इस मौके में सुपरवाइजर हेमू लस्पाल, लीला गिनवाल, गीता दरम्वाल , तुलसी ढैला, कविता नेगी, शांति नेगी,शोभा,शीतल व शिवानी आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

