HomeNationalब्रेकिंग : फिर आतंकी हमला, सी.आर.पी.एफ. के 3 जवान शहीद ! कोविड—19...

ब्रेकिंग : फिर आतंकी हमला, सी.आर.पी.एफ. के 3 जवान शहीद ! कोविड—19 महामारी के बीच बढ़ रही आतंकी घटनाएं

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सी.एन.ई. न्यूज। कोविड—19 से जहां पूरा देश जंग लड़ रहा है, वहीं पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नही है। आज शनिवार के रोज भी जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में हुए बड़े आतंकी हमले में हमारे तीन जवान शहीद हो गये हैं, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। इस बार आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जॉइंट नाका पार्टी को निशाना बनाया है। हमले के बाद जवानों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियों में इजाफा हुआ है। देखा गया है कि बीते कई दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान भी लगातार सीमा पार से सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। शुक्रवार को भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला किया था। इसमें एक जवान घायल हो गया था। इसके अलावा शुक्रवार को ही दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें चार आतंकवादियों को जवानों ने मार गिराया। पिछले हफ्ते भी आतंकियों ने एक एसपीओ की हत्या कर दी थी।किश्तवाड़ जिले में भी पिछले हफ्ते आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या और उनके एक साथी को घायल कर दिया था। इसके दो आरोपियों को भी शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया गया था। वहीं कश्मीर में इस साल अब तक दो दर्जन से अधिक एनकाउंटर सेना कर चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments