HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : दिमागी बुखार से एसटीएच में दो बहनों की मौत

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दिमागी बुखार से एसटीएच में दो बहनों की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। कोरोना महामारी से जूझ रहे उत्तराखंड में अब दिमागी बुखार ने दस्तक दी है। इस बीमारी को जापानी इंसेफलाटिस भी कहा जाता है। आज रात हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में दिमागी बुखार से पीड़ित दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बहने खटीमा के रहने वाली थी। बड़ी बहन की उम्र 8 साल और छोटी की 6 साल बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा के सिसैया गांव के रहने वाले सुनील कुमार की दो बेटियों करिश्मा और अर्चना में दिमागी बुखार के लक्षण दिखाई पड़े थे। उन्हें लगातार बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी जब दोनों बहनों का बुखार नहीं उतरा तो बच्चियों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी लाया गया। करिश्मा और अर्चना नाम की दोनों बहनों को 27 अगस्त को एसटीएच हल्द्वानी लाया गया था। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन काफी चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनका बुखार नहीं उतरा और बुधवार की देर रात दोनों बहनों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments