रामनगर। तहसील रामनगर में तैनात महिला पटवारी रंजना आर्या के साथ कालाढूंगी पुलिस के कांस्टेबल अशोक काम्बोज द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आने के बाद राजस्व उप निरीक्षक भड़क गए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि बुधवार को महिला पटवारी अपने परिजनों के साथ विधिवत अनुमति लेकर नैनीताल जा रही थीं,कालाढूंगी में पुलिस कांस्टेबल अशोक काम्बोज
द्वारा चेकिंग के नाम पर महिला पटवारी के साथ अभद्रता की गयी। यह बताने पर कि वह पटवारी है तो जवाब मिला कि “तू पटवारी होगी अपने घर की”।
जब बताया गया कि उनको एसडीएम द्वारा अनुमति प्राप्त है तो पुलिस द्वारा कहा गया कि “एसडीएम क्या तोप है”। महिला पटवारी के साथ-साथ उनके परिजनों के साथ भी अभद्रता की गयी। महिला पटवारी इस घटना से मानसिक रूप से परेशान है। आज राजस्व उपनिरीक्षक व संग्रह अमीन संघ की आपात बैठक में इस मामले में पुलिस के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। उत्तराखण्ड लेखपाल संघ को भी घटना से अवगत कराया गया है।
रामनगर न्यूज : पास दिखाने पर महिला पटवारी से बोला सिपाही – एसडीएम क्या तोप हैं, भड़का राजस्व उप निरीक्षक व संग्रह अमीन संघ
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

