सीएनई रिपोर्टर, जैंती
दिनांक 1 सितंबर, 2020
जिलाधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश के अनुपालन में आज से थाना लमगड़ा में राजस्व उप निरीक्षकों का पुलिस व्यावहारिक प्रशिक्षण आरम्भ हो चुका है। जिसमें तहसील जैंती व तहसील लमगड़ा में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष, लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट के निर्देशन एवं उप निरीक्षक जगत सिंह व अन्य के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रशिक्षण में पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस विवेचनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं तथा अलग-अलग प्रकृति के अपराधों से राजस्व उप निरीक्षकों को अवगत कराया जायेगा। साथ ही उन्हें अपराध नियंत्रण व उनके रोकथाम की जानकारी दी जायेगी। इस शिविर में नन्दन सिंह बिष्ट, रामकृष्ण उप्रेती, ज्योति जड़ौत्, गोपाल बोरा, मोहित सिंह, भुवन चन्द्र तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, योगेश पेटशाली आदि अनेक राजस्व उप निरीक्षक हिस्सा ले रहे हैं।
जैंती : राजस्व उप निरीक्षकों का 50 दिनी पुलिस व्यावहारिक प्रशिक्षण शुरू
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

