HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों को रोजगार न देने के...

हल्द्वानी न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों को रोजगार न देने के विरोध में सीएम का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। भाजपा नेताओं के पुत्र-पुत्रियों की बैकडोर से नौकरियां नियुक्ति देने पात्र बेरोजगारों को रोजगार न देने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृव में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीएम का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहां कितने दुर्भाग्य की बात है कि अर्द्धसरकारी, उपनल जैसी सेवाओं से जुड़े हज़ारों लोग उतराखंड राज्य में अपनी नौकरियों से हाथ धो चुके हैं। सन 2017 से राज्य में पी.सी.एस. परीक्षा तक नहीं हुई। हज़ारों, लाखों की संख्या में पर्यटन व इंडस्ट्री से जुड़े लोग बेरोज़गार हो गए।

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट व समाजिक कार्यकर्ता ह्रदेश कुमार ने कहां उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के राज में बेरोज़गारी चरम पर है लेकिन जो हमारे माननीय है उनके परिजनों के लिए नौकरियां चुटकी बजाते ही होम डिलीवर हो जाती हैं। क्या ये ही है ज़ीरो टालेरेंस सरकार?

पुतला दहन प्रदर्शन में पार्षद हेमन्त शर्मा, सन्दीप भैसोड़ा, हरीश आर्या, किरन माहेश्वरी, योगेश कबड़वाल, इंदर सिंह बिष्ट, जमील कुरैशी, रवि कुमार, सोनू अन्सारी, नरेन्द्र कुमार, रवि आर्या आदि थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments