HomeUttarakhandAlmoraगरमपानी में कोरोना अटैक : दवा विक्रेता, गर्भवती महिला, रैस्टोरंट संचालक सहित...

गरमपानी में कोरोना अटैक : दवा विक्रेता, गर्भवती महिला, रैस्टोरंट संचालक सहित 8 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पूरी बाज़ार में हुई सैम्पलिंग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

— अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

सुयालबाड़ी/गरमपानी। डीएम नैनीताल के दिशा—निर्देशों के अनुपालन में कोरोना के खिलाफ चल रही जंग युद्ध स्तर पर जारी है। ​तमाम सतर्कता बरते जाने के बाजवूद कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम निरंतर जारी है। जांच के बाद 8 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिनमें एक मेडिकल स्टोर संचालक, गर्भवती महिला व रैस्टोरेंट संचालक भी शामिल हैं। जिसके बाद हरकत में आये प्रशासन ने गमरपानी व बेतालाट तहसील अंतर्गत बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की भी सम्भावना है।
एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि बाजार में किए गये टैस्ट के बाद 8 कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इसके बाद सतर्कता के तहत गरमपानी व बेतालघाट तहसील में कोरोना जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इधर इधर सीएचसी गरमपानी में कार्यरत प्रभारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि पूरी बाजार में सैम्पलिंग की जा रही है, जिसमें 178 लोगों के सैम्पल लेकर जांच हेतु भेज दिये गये हैं। अस्पताल में हर आने वाले मरीज का टैस्ट किया जा रहा है। एसडीएम भी मौके का निरीक्षण कर रही है।

गर्भवती की डिलीवरी के दिन आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, होम क्वारंटीन
कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद एक मरीज को सुशीला तिवारी भेज दिया गया है। बाकी लोगों को भीमताल स्थित एक होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। संक्रमित लोगों में एक हल्द्वानी से आया था, एक अल्मोड़ा का रहने वाला है, शेष सभी स्थानीय लोग हैं। जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है, जिसकी रिपोर्ट उसी दिन पॉजिटिव आई, जिस दिन उसने एक शिशु को जन्म दिया। अब महिला को उसके शिशु के साथ होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments