HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : विधायक के सामने भाजपा के मंडल महामंत्री ने पूर्व...

ब्रेकिंग न्यूज : विधायक के सामने भाजपा के मंडल महामंत्री ने पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बोला तलवार से हमला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नानकमत्ता । भाजपा की बैठक में स्थानीय भाजपा विधायक के सामने ही एक वरिष्ठ भाजपाई ने दूसरे पदाधिकारी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। पूरा मामला उधम सिंह नगर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अनुशासित मानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी में आज खटीमा , झनकट मंडल में बीजेपी का अनुशासन तार तार हो गया। नानकमत्ता विधानसभा के झनकट मंडल महामंत्री रोशन सिंह ने नानकमत्ता विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के समक्ष ही मामूली वाद विवाद पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत पर तलवार से हमला कर दिया। वही हमले के दौरान जहां धन सिंह ने तलवार के आगे कुर्सी लगाकर अपनी जान बचायी, लेकिन तलवार के दोबारा वार से धन सिंह के हाथों में चोटें आ गई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया , जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद भाजपा का अनुशासन तार तार होता नजर आ रहा है और भाजपाइयों की आपकी नाराजगी व गुटबाजी को भी बढ़ावा मिल रहा है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही जा रही है। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता ने प्रशासन से आगे के लिए खतरे की बात कर सुरक्षा की मांग की है। जबकि वर्तमान मंडल अध्यक्ष ने आरोपी मंडल महामंत्री की कार्यप्रणाली को अनुशाशन हीनता व गम्भीर मानते हुए आरोपी मंडल महामंत्री की शिकायत पार्टी संगठन से करने की बात कही है। भाजपाइयों की बैठक में स्थानीय विधायक के साथ सामने हुई हमले की घटना ने माहौल गरमा दिया है , और पूरा मामला उधम सिंह नगर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है । वही पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को भी मामले की जानकारी दे दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments