अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश कुमार को मिली प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी

0
अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश कुमार को मिली प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी
अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश कुमार को मिली प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी

प्रदेश सह सचिव नियुक्त, संगठन को मजबूत करने और अधिवक्ताओं को जोड़ने की निभाएंगे भूमिका

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को अल्मोड़ा में कांग्रेस संगठन और अधिवक्ता वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


ADVERTISEMENTS

प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी (एडवोकेट) की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कमलेश कुमार पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति के साथ उनसे अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उत्तराखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में युवा एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

कमलेश कुमार की नियुक्ति से अल्मोड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं में उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनका मानना है कि कमलेश कुमार के विधिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से प्रदेश कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी तथा अधिवक्ताओं के बीच संगठन की पहुंच और सक्रियता बढ़ेगी।

वहीं, नवनियुक्त प्रदेश सह सचिव कमलेश कुमार ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार, संगठनात्मक विस्तार और अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने के लिए वे पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1