क्वारब डेंजर जोन का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

0
क्वारब डेंजर जोन का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
क्वारब डेंजर जोन का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

दिसंबर तक आरसीसी वॉल और सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश

सीएनई रिपोर्टर। क्वारब डेंजर जोन में सड़क सुरक्षा और निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश व अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सचिव की ओर से निर्धारित दिसंबर माह की समयसीमा के भीतर आरसीसी वॉल और सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने और प्रत्येक कार्य को तकनीकी मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।


ADVERTISEMENTS

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने क्वारब डेंजर जोन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों, शेष निर्माण और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि दिसंबर माह तक आरसीसी वॉल और सड़क से संबंधित आवश्यक कार्य पूरे हो सकें।

मुख्य अभियंता ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन सड़क सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे में यहां किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए तथा तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण भविष्य में सड़क की सुरक्षा और स्थायित्व की दृष्टि से प्रभावी साबित हो।

इस दौरान अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी, एनएच रानीखेत, अपर सहायक अभियंता जगदीश पपनै तथा सहायक अभियंता शंकर सिंह मौजूद रहे। निर्माण कार्य कर रही कंपनी की ओर से मैनेजर बलराज भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे। अधिकारियों ने मुख्य अभियंता को निर्माण कार्यों की स्थिति से अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1