स्वतंत्रता संग्राम के नायक राम सिंह धौनी का भावपूर्ण स्मरण, मार्ग और टैक्सी स्टैंड उनके नाम करने की मांग

0
स्वतंत्रता संग्राम के नायक राम सिंह धौनी का भावपूर्ण स्मरण, मार्ग और टैक्सी स्टैंड उनके नाम करने की मांग
स्वतंत्रता संग्राम के नायक राम सिंह धौनी का भावपूर्ण स्मरण, मार्ग और टैक्सी स्टैंड उनके नाम करने की मांग

राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तथा देश को सर्वप्रथम ‘जय हिंद’ का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी को उनकी पुण्यतिथि पर राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, देशभक्ति, पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान निभाई गई उनकी भूमिका का स्मरण किया गया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सिकुड़ा बैंड तिराहे स्थित राम सिंह धौनी पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि राम सिंह धौनी ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना किया और कई बार भूमिगत रहकर भी आजादी की अलख जगाने का कार्य जारी रखा। उनका संपूर्ण जीवन देशप्रेम, त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और देशभक्ति से जुड़ी स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि युवा उनके संघर्षों से प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राम सिंह धौनी का योगदान केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक ही सीमित नहीं था, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने ‘शक्ति’ अखबार का सफल संपादन करते हुए पत्रकारिता को सामाजिक जागरूकता और जनचेतना का माध्यम बनाया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव एवं स्वर्गीय राम सिंह धौनी के पौत्र भूपेंद्र नेगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अपने दादा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जीवंत बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से पौधार मार्ग का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर ‘राम सिंह धौनी मार्ग’ किए जाने की अपील की गई। साथ ही सरकार एवं जिला प्रशासन से पार्क के सामने स्थित टैक्सी स्टैंड का नाम ‘राम सिंह धौनी टैक्सी स्टैंड’ रखने की मांग उठाई गई। ट्रस्ट का कहना था कि इस तरह के नामकरण से महान स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को उचित पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों के साथ ही यहां आने वाली नई पीढ़ी भी उनके इतिहास एवं संघर्ष से परिचित हो सकेगी।

इस अवसर पर गोपाल सिंह नयाल, बसंत तिवारी, हीरा सिंह बिष्ट, पंकज टम्टा, भगवती परिहार, सुनीता बिष्ट, हरिता नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, देव सिंह, भूपेंद्र नेगी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS