अल्मोड़ा: धनतेरस और दीपावली पर तीन दिन बदला ट्रैफिक प्लान

0
धनतेरस और दीपावली पर तीन दिन बदला ट्रैफिक प्लान
धनतेरस और दीपावली पर तीन दिन बदला ट्रैफिक प्लान

╰┈➤ जानिये! किस रूट से नगर में प्रवेश करेंगे वाहन


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: धनतेरस और दीपावली के मौके पर कल से तीन दिन नगर की यातायात व्यवस्था में पुलिस महकमे ने बदलाव किया है, ताकि खरीददारी को आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पुलिस ने जनता से अपील है कि यातायात व्यवस्था का पालन कर यातायात को सुव्यवस्थित बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें। 06 नवंबर यानी कल से 08 नवंबर, 2026 तक तीन दिन पुलिस ने इस प्रकार बदलाव किया है:—

➤ जलाल तिराहे से लिंक रोड की तरफ आने वाले समस्त चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। उक्त वाहन बेस तिराहा–करबला से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेंगे।
➤ फायर स्टेशन से शिखर तिराहे को आने वाले समस्त चार पहिया वाहनों को पूर्ण रूप से डायवर्ट किया जायेगा, जो एनटीडी से धारानौला या सेल बैण्ड से होते हुए नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेंगे।
➤ नगर अल्मोड़ा में भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में तात्कालिक रूप से आंशिक परिवर्तन किये जा सकते हैं।
➤ उपरोक्त के अतिरिक्त नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था पूर्व की तरह रहेगी।

ADVERTISEMENTS