रानीखेत: बैंक पहुंचे पुलिसकर्मी, साइबर ठगी और म्यूल खातों के खतरों से किया जागरूक

0
रानीखेत: बैंक पहुंचे पुलिसकर्मी, साइबर ठगी और म्यूल खातों के खतरों से किया जागरूक
रानीखेत: बैंक पहुंचे पुलिसकर्मी, साइबर ठगी और म्यूल खातों के खतरों से किया जागरूक

कमीशन के लालच में बैंक खाता दूसरों को देना पड़ सकता है भारी

साइबर अपराध में संलिप्तता पर होगी कानूनी कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। रानीखेत पुलिस ने बुधवार को बैंक में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग के प्रति सचेत किया। पुलिस ने अपील की कि कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को न दें और न ही उसके कहने पर धनराशि का लेन-देन करें।


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में चल रहे ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया।

जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) फ्रॉड, क्यूआर कोड से होने वाली धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि अपना ओटीपी, एटीएम पिन, कार्ड का सीवीवी नंबर और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध संदेशों के झांसे में आने से भी बचें।

म्यूल खातों से दूर रहने की अपील

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी ठगी से प्राप्त धनराशि को इधर-उधर स्थानांतरित करने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे खातों को म्यूल बैंक खाते कहा जाता है। अपराधी अक्सर कमीशन या आसान कमाई का लालच देकर लोगों से उनके खाते, एटीएम कार्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल करते हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के लेन-देन में शामिल होने पर खाताधारक भी साइबर अपराध की जांच के दायरे में आ सकता है और संलिप्तता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने खाते से धनराशि का लेन-देन न करें।

ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने की जानकारी दी। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय रहते देने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें