सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया की माताजी का सौ वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

ADVERTISEMENTS
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की कामना की। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना भी की।
वहीं, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। पिथौरागढ़ के तमाम पत्रकारों ने भी उनके निधन पर दुःख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ADVERTISEMENTS










