जिलाधिकारी की हिदायत: सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो

0
जिलाधिकारी की हिदायत: सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो
जिलाधिकारी की हिदायत: सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो

╰┈➤ सुरक्षा व अभिलेखों के रखरखाव को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए वहां सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और अभिलेखों की जांच की। साथ ही संबंधितों को वेयर हाउस की सुरक्षा एवं अभिलेखों के उचित रखरखाव के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्ट्रॉंग रूम की स्थिति, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया तथा वेयर हाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, रखरखाव तथा उपलब्ध अभिलेखों की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस से संबंधित विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों का परीक्षण करते हुए मशीनों के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा तथा अभिलेखों के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आगाह किया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित भंडारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें