HomeUttarakhandAlmoraधौलछीना : स्कूटी से मिली 72 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब, आरोपी गिरफ्तार

धौलछीना : स्कूटी से मिली 72 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब, आरोपी गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलछीना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 72 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, विशेष कार्य बल तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में 28 सितंबर 2026 को थाना धौलछीना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी संख्या UK01D-5737 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में स्कूटी चालक के कब्जे से 72 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम सिंह सिराड़ी, उम्र 43 वर्ष, पुत्र दीवान सिंह सिराड़ी, निवासी ग्राम सिराड़गांव, थाना धौलछीना, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम की संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक गोकुल प्रसाद, मुख्य आरक्षी महेश चन्द्र दुमका तथा आरक्षी भानु चौधरी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments