HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हवालबाग खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाई मेधा

अल्मोड़ा: हवालबाग खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाई मेधा

╰┈➤ पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज हवालबाग का खेल महाकुंभ
╰┈➤ विजेता खिलाड़ियों को डा. कपिल नयाल ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: निकटवर्ती हवालबाग क्षेत्र के खेल महाकुम्भ में शनिवार को दूसरे दिन भी कई स्पर्धाएं हुईं। उच्च तीन स्थानों पर स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को नगद इनाम व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

द्वितीय दिवस की खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत बालक और बालिकाओं की अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की लम्बी कूद, ऊंची कूद एवं कबड्डी स्पर्धा हुई। महाकुंभ के समापन मौके पर राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य/संयोजक डॉ. कपिल नयाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को क्रमशः 300 रूपये, 200 रूपये, 150 रूपये का इनाम, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान प्रदान किए। इस मौके पर संजय पांडे, मधन सिंह, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, महेश चंद्र, योगिता तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धन सिंह धौनी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments