HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बरसात के बीच संस्कृति की बारिश, विद्या भारती के बच्चों का...

अल्मोड़ा: बरसात के बीच संस्कृति की बारिश, विद्या भारती के बच्चों का जलवा

╰┈➤ बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, अतिथि बोले- संस्कृति ही जीवन शैली का आधार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा में मंगलवार को भारी बारिश के बीच विद्या भारती की संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव ने धूम मचाई। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिल्खवाल ने किया। महोत्सव में संस्कृति आधारित विविध प्रतियोगिताएं हुईं और संकुल के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिन्हें सम्मानित किया गया। अति​थियों ने संस्कृति को जीवन शैली का आधार बताया।

मुख्य अतिथि पिल्खवाल समेत कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, विशिष्ट अतिथि प्रो. एसएस पथनी, प्रबंधक अरुण वर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करने से कार्यक्रम का आगाज हुआ। जिसमें संकुल के भारतीय शिक्षा समिति से सम्बद्ध विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महोत्सव में संस्कृति आधारित प्रश्नमंच, कथा-कथन, तात्कालिक भाषण, गीत, चित्रकला, मूर्तिकला, लोकनृत्य, अंत्याक्षरी एवं काव्यपाठ आदि विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं। जिनके माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा, लोककला, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय भावना को प्रस्तुत किया। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिल्खवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान और हमारी जीवन-शैली का आधार है और ऐसे आयोजन अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने कहा कि संस्कृति महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कारों और जीवन-मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आचार्य-आचार्याओं का आभार व्यक्त किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक बिरेन्द्र, नगर प्रचारक प्रभाकर, डॉ. चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, डॉ. राजेश जोशी, गिरिजा किशोर पाठक, प्रीति बहुगुणा, महेश जोशी समेत विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य व आचार्य उपस्थित रहे। संचालन सहायक अध्यापक अरुण सुप्याल ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments