HomeUttarakhandPithoragarhपूर्व डीएम हरिचंद्र सेमवाल बने मानवाधिकार आयोग के सदस्य

पूर्व डीएम हरिचंद्र सेमवाल बने मानवाधिकार आयोग के सदस्य

पिथौरागढ़ से प्रशासनिक सेवा शुरू करने वाले सेमवाल को नई जिम्मेदारी

सीमांत क्षेत्र में सामाजिक संगठनों ने जताई उम्मीद

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के प्रशासनिक क्षेत्र में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके पूर्व जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरिचंद्र सेमवाल को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भी खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उम्मीद जताई है कि सेमवाल मानवाधिकारों की रक्षा, आम नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान और वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर आयोग की भूमिका को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ADVERTISEMENTS

हरिचंद्र सेमवाल का पिथौरागढ़ से प्रशासनिक रूप से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत डीडीहाट में उप जिलाधिकारी के रूप में की थी। इसके बाद वह पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के दायित्व पर भी रहे तथा दो बार जिले के जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।

प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान आम जनता से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही। यही वजह रही कि अधिकारी के रूप में उन्हें पिथौरागढ़ में जनता के बीच व्यापक लोकप्रियता मिली।

सेमवाल उत्तराखंड शासन में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव के साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं की समझ को देखते हुए उनकी नई जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीमांत जनपद के सामाजिक संगठनों का कहना है कि मानवाधिकारों से जुड़े मामलों में दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों की अपनी विशिष्ट चुनौतियां हैं। ऐसे में सेमवाल के अनुभव का लाभ प्रदेश के पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों को मिल सकता है। संगठनों ने उनसे अपेक्षा की है कि मानवाधिकार संरक्षण के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की शिकायतों और अधिकारों से जुड़े मामलों को आयोग के स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments