HomeBreaking News48 घंटे में चोरी की बुलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

48 घंटे में चोरी की बुलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर से पकड़ा आरोपी, चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद

सीएनई रिपोर्टर, भीमताल। कोतवाली भीमताल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 23 अगस्त 2026 की रात ग्राम निशौला, भीमताल निवासी आनन्द सिंह बिष्ट की काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04AK-0463 चोरी हो गई थी। घटना के संबंध में कोतवाली भीमताल में धारा 303(2) और 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा को सौंपी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस अधिकारियों को चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए लगातार सुरागरसी-पतारसी की। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके अलावा हल्द्वानी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी की पहचान की गई।

पुलिस टीम ने 26 अगस्त 2026 को आरोपी हरीश सिंह जेठा, पुत्र खीम सिंह जेठा, निवासी इन्द्रानगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, जनपद नैनीताल, उम्र 22 वर्ष को राजा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, थाना क्षेत्र रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर से चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04AK-0463 बरामद हुई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का 48 घंटे में खुलासा होने पर स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा, उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह, कांस्टेबल मनोज पंत, कांस्टेबल ललित आगरी, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बलजीत सिंह राणा और कांस्टेबल नरेश परिहार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments