HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रक्षाबंधन पर्व पर प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय

अल्मोड़ा: रक्षाबंधन पर्व पर प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय

╰┈➤ उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बनी सर्वसम्मति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर आगामी 28 अगस्त को सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में बाजार बंद रहेगी। यह निर्णय सर्वसम्मति से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों के हित और त्योहार की परंपरा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है।

नगर अध्यक्ष संजय साह ने कहा कि कई व्यापारी दूर-दराज या नगर से बाहर निवासरत अपनी बहनों से मिलने जाते हैं। प्रतिष्ठान बंदी के निर्णय से वे व्यापारी बिना किसी मानसिक दबाव के त्योहार मना सकेंगे। हर साल की भांति इस वर्ष भी व्यापार मंडल के आह्वान पर सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर दुकानें बंद रखने पर सहमति जताई है। उन्होंने सभी व्यापारियों से 28 अगस्त 2026 को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रक्षाबंधन के पावन पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाने का अनुरोध किया है। बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, उपसचिव अमन टकवाल, कोषाध्यक्ष रोहित साह, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला संगठन महामंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments