HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: झिंझाड़ में मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति का महा-जागरूकता अभियान

अल्मोड़ा: झिंझाड़ में मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति का महा-जागरूकता अभियान

पालतू कुत्तों को खुले में शौच कराने और कूड़ा फेंकने पर लगी रोक

नशेड़ियों पर भी कसी जाएगी नकेल

अल्मोड़ा (सीएनई रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा के झिंझाड़ क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति ने एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद किया है। समिति के पदाधिकारियों और जागरूक स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर पूरे वार्ड का भ्रमण किया और आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराया। यह विशेष जागरूकता रैली खम्मा मार्केट से शुरू होकर तल्ला कसून, बख्शी खोला होते हुए पूरे झिंझाड़ वार्ड तक निकाली गई।

ADVERTISEMENTS

अभियान के दौरान समिति ने सार्वजनिक स्थानों पर फैलने वाली गंदगी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। वार्ड के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स और बैनर लगाए गए हैं, जिनमें पालतू कुत्तों के मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को रास्तों पर शौच न कराएं। समिति ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक रास्तों पर शौच कराने से न केवल गंदगी फैलती है और बीमारियां पनपने का खतरा रहता है, बल्कि आवाजाही करने वाले राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। चेतावनी दी गई है कि इस जागरूकता अभियान के बाद भी यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर अपने पालतू कुत्ते को रास्ते में शौच कराता पाया गया, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कूड़ा निस्तारण और नशेड़ियों पर कड़ा प्रतिबंध : स्वच्छता के साथ-साथ वार्ड की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। समिति ने लोगों से घरों का कूड़ा खुले में न फेंकने और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने का कड़ा आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त, वार्ड के भीतर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों के जमावड़े पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। समिति ने स्थानीय निवासियों से आह्वान किया है कि यदि वार्ड में कहीं भी नशेड़ी बैठे या अवांछनीय गतिविधियां करते दिखाई दें, तो इसकी त्वरित सूचना तुरंत समिति को दी जाए।

जनभागीदारी से ही संभव है सुरक्षित और स्वच्छ वार्ड : मोहल्ला समिति के सदस्यों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखना केवल एक समिति या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर एक नागरिक का परम कर्तव्य है। अभियान के माध्यम से जनता से अपील की गई है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखकर और सार्वजनिक स्थानों की गरिमा का सम्मान कर इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य सहयोग दें।

अभियान में पार्षद अमित साह मोनू, खजान कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी, विवेक कनवाल, विवेक लोहनी, केतन पांडे, नमन गुरुरानी, जगदीश वर्मा, शक्ति सिंह, शरद गुरुरानी, रजनी पंत, लोकेश तिवारी, संजय चौहान, पीयूष गुरुरानी, जहांगीर आलम, भावेश पांडे, आशीष गुरुरानी, अंकुर वोहरा, सागर गुरुरानी, भारत भट्ट, निखिल शाही और सुनील जोशी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments