HomeUttarakhandAlmora15 अगस्त: मां अम्बे नर्सिंग इंस्टीट्यूट अल्मोड़ा देशभक्ति के रंग में डूबा

15 अगस्त: मां अम्बे नर्सिंग इंस्टीट्यूट अल्मोड़ा देशभक्ति के रंग में डूबा

╰┈➤ देशभक्ति का जश्न: छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता दिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां लोअर माल रोड के निकट स्थित मां अम्बे नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं पैरामेडिकल साइंसेज, अल्मोड़ा में देशभक्ति की भावना के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास से मनाया गया। संस्थान में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ 15 अगस्त के कार्यक्रमों का आगाज हुआ। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से अतिथियों व दर्शकों का खूब मन मोहा और सुंदर प्रस्तुति पर वाहवाही लूटी।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के साथ ही नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह में चार चांद लगाए। इन कार्यक्रमों के जरिये स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और राष्ट्र के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना का इजहार किया। इस मौके पर प्रमुख अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए देश की एकता, अखंडता व समद्धि के लिए एकजुटता से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी ने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने व देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह, वाइस चेयरमैन डा. प्रीति पाल, अतिथियों में मनोज तिवारी, भाजपा नेता रवि रौतेला, ललित लटवाल, रेखा आर्या, शुभम रौतेला, आनंद व चंद्रशेखर पालीवाल समेत संस्थान के प्रबंध समिति सदस्य, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments