HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज | अल्मोड़ा में देर रात युवक पर हमला, मारपीट के...

ब्रेकिंग न्यूज | अल्मोड़ा में देर रात युवक पर हमला, मारपीट के बाद रुपये लूटने का आरोप

पार्षद अमित साह ‘मोनू’ पहुंचे कोतवाली, कार्रवाई की उठी मांग

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। नगर के वार्ड झिझाड़ स्थित खम्पा मार्केट क्षेत्र में देर रात एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि तीन युवकों ने रास्ता रोककर पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली अल्मोड़ा पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जबकि स्थानीय पार्षद अमित साह ‘मोनू’ भी पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTS

पीड़ित केवलानंद जोशी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, वह 6 अगस्त की रात करीब 9:40 बजे अपनी दुकान का कार्य समाप्त कर कर्नाटक खोला स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान झिझाड़ और बक्शीखोला के बीच रास्ते में तीन युवक, जो कथित रूप से नशे की हालत में थे, ने उन्हें रोक लिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की तथा जेब में रखे लगभग ₹2000 नकद छीन लिए। किसी तरह वहां से निकलने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को दी तथा अगले दिन कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर सौंप दी।

पार्षद अमित साह ‘मोनू’ बोले— नगर के बीच ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक

मामले को गंभीर बताते हुए स्थानीय पार्षद अमित साह ‘मोनू’ स्वयं पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि नगर के व्यस्त क्षेत्रों में इस प्रकार की मारपीट और लूटपाट की घटनाएं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यदि समय रहते ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की भी उठी मांग

पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने पुलिस प्रशासन से खम्पा मार्केट, झिझाड़, कर्नाटक खोला तथा आसपास के क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। उनका कहना था कि नियमित गश्त से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

कोतवाली में तहरीर सौंपने के दौरान नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी, नामित पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह, देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, रेडक्रॉस यूथ चेयरमैन एवं पार्षद अमित साह ‘मोनू’, पार्षद अभिषेक जोशी, वैभव तिवारी तथा शिकायतकर्ता केवलानंद जोशी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस घटनास्थल और आसपास के तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments