HomeAccidentअल्मोड़ा: शिक्षकों से भरी कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल

अल्मोड़ा: शिक्षकों से भरी कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के चौखुटिया क्षेत्र के उडलीखान के पास एक वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। जिसमें 05 शिक्षक घायल हो गए हैं। शिक्षकगण विद्यालय से वापस चौखुटिया लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS

कुछ शिक्षक कार संख्या UK07-FH 1287 में चौखुटिया लौट रहे थे, तो उडलीखान के पास कार असंतुलित हो गई और नीचे खाई में जा गिरी। डायल नंबर 112 के माध्यम से इसकी सूचना कोतवाली चौखुटिया को मिली, तो थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को निकालकर संयुक्त चिकित्सालय चौकड़िया पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्हें चोटें आई हैं, मगर सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायलों में बृजेश पुत्र मुरारी सिंह निवासी चौखुटिया, नवल किशोर पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी गनाई चौखुटिया, मोनिका पुत्री गणेश निवासी पुरानी कैंटीन के पास चौखुटिया, दीप जोशी पुत्र गोपाल जोशी निवासी रावत गैराज के पास चौखुटिया, हेमलता नेगी पत्नी जीवन सिंह निवासी उड़लीखान शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments