HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल शुरू

अल्मोड़ा में उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल शुरू

300 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगी 1500 मासिक छात्रवृत्ति

8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों का हो रहा चयन

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “मा. मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का शुभारंभ हो गया है। खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चयन अभियान के माध्यम से जिले के 150 बालक एवं 150 बालिकाओं, अर्थात कुल 300 उदीयमान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह ₹1500 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

जिला खेल अधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक चल रहे चयन ट्रायल के तहत 5 अगस्त को 10–11 वर्ष तथा 11–12 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।

योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें 08–09, 09–10, 10–11, 11–12, 12–13 तथा 13–14 वर्ष के प्रत्येक आयु वर्ग से 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित सभी खिलाड़ियों को नियमित रूप से ₹1500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे पूर्व खिलाड़ियों ने अपने-अपने न्याय पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका तथा विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जिला स्तरीय चयन के लिए स्थान प्राप्त किया। बुधवार को आयोजित ट्रायल में 11 विकासखंडों, एक नगर निगम तथा एक नगर पालिका क्षेत्र से चयनित 265 से अधिक बालक एवं बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इन खेल दक्षताओं के आधार पर हुआ परीक्षण

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का परीक्षण निम्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया—

  • 30 मीटर फ्लाइंग रन
  • स्टैंडिंग ब्रॉड जंप
  • फॉरवर्ड बेंड रीच
  • 6×10 शटल रन
  • मेडिसिन बॉल पुट
  • 600 मीटर दौड़

इन परीक्षणों के माध्यम से खिलाड़ियों की गति, सहनशक्ति, लचीलापन, शक्ति एवं समग्र शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया गया।

कई विभागों का मिला सहयोग

जिला स्तरीय चयन ट्रायल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग तथा जल संस्थान का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की उपस्थिति में पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

निर्णायक मंडल में खेल एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक अधिकारी, प्रशिक्षक तथा विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

योजना से उभरेंगी नई खेल प्रतिभाएँ

“मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उन्हें आर्थिक सहयोग एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना से अल्मोड़ा सहित पूरे उत्तराखंड में नई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर मिलेगा।

इन निर्णायकों की देखरेख में हुई चयन प्रक्रिया

जिला स्तरीय चयन ट्रायल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं खेल विशेषज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इनमें नीरज सिंह रावत, राकेश सिंह कपकोटी, बन सिंह बोरा, संजय सिंह कपकोटी, शाही, सौरभ भण्डारी, भरत जोशी, राजेन्द्र सिंह कपकोटी, सुरेश सिंह कपकोटी, विजय प्रकाश, हरिओम गौड़, दीपेन्द्र सिंह, विक्रम नायक, कमल तिवारी, शिव दत्त पाण्डेय, विनोद कुमार, दीपक सिंह, राजेन्द्र चन्द, संतोष पाण्डेय, दीपक पन्त, लाखन कुमार जोशी, श्रीकान्त दत्त फुलोरिया, गणेश सिंह मेहरा, राजीव सिंह रावत, कु. कन्ता सिंह, नवीन सिंह, गणेश सिंह मण्डुवारी, जीवन सिंह बोरा, विद्या मण्डुवारी, दीपक नेगी, एस. एन. मिर्जा, मनोज कपकोटी, हरिश चन्द, जितेन्द्र सिंह नेगी, प्रकाश सिंह मेहरा, फुलचन्द सिंह, विनोद कुमार, लता शाही, प्रभात मेहरा, नवीन कुमार, कैलाश राय, जगत रावत तथा अर्जुन लाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments