HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मकान में लगी आग, फायर सर्विस व लोगों की सूझबूझ से...

अल्मोड़ा: मकान में लगी आग, फायर सर्विस व लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर के नंदादेवी क्षेत्र के करीब उप्रेतीखोला मुहल्ले में रविवार सुबह एक मकान में आग लग गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के प्रयासों और फायर यूनिट के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

सुबह उप्रेतीखोला में नवीन जोशी पुत्र मोहन जोशी के मकान में आग धधक पड़ी। इसकी सूचना करीब साढ़े बजे सुबह फायर स्टेशन अल्मोड़ा को मिली। इसके तुरंत बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देशन में फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। जहां पहले से स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे थे और उन्होंने आग को फैलने से रोक लिया था। उन्होंने बड़ी सूझबूझ का परिचय दिया। फायर स्टेशन एवं रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया और आवश्यक जांच के उपरांत स्थिति को सामान्य बनाया। फायर सर्विस की टीम एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा आग के फैलने से बड़े नुकसान का अंदेशा था। फायर सर्विस टीम में FS DVR विपिन बड़ोला, FM प्रेम सिंह, धीरेंद्र सिंह, रवि आर्या व WFM मनीषा गोस्वामी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments