HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में रेडा उत्तराखंड की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन, पंकज जोशी...

हल्द्वानी में रेडा उत्तराखंड की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन, पंकज जोशी बने अध्यक्ष

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा पर विस्तृत चर्चा

CNE REPORTER, हल्द्वानी। रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एसोसिएशन उत्तराखंड (रेडा) की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित अमनदीप होटल में आयोजित की गई। बैठक में रेडा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नांगी तथा प्रदेश महासचिव आलोक बहुगुणा की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से रेडा कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया।

ADVERTISEMENTS

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, उत्तराखंड में सौर एवं अक्षय ऊर्जा उद्योग के विकास को गति देने, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा देने, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा तथा सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। रेडा उत्तराखंड को राज्य में सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों का एकमात्र पंजीकृत संगठन बताया गया।

सर्वसम्मति से बनी नई कार्यकारिणी

बैठक में सर्वसम्मति से गठित कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी में पंकज जोशी (अलाइड एंटरप्राइजेज) को अध्यक्ष, राजेश जोशी (महाकाली सोलर) को उपाध्यक्ष, प्रदीप नेगी (भारत एनर्जी) को सचिव, सोबना मनराल (मनराल एसोसिएट्स) को सह सचिव तथा मनोज जोशी (सोलिविस्टिक रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) को संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नांगी एवं प्रदेश महासचिव आलोक बहुगुणा ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी उत्तराखंड में अक्षय एवं सौर ऊर्जा क्षेत्र के विकास, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के विस्तार तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की एकता, पारदर्शिता और गरिमा बनाए रखते हुए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में नवीन पांडे (गायत्री सोलर), खेमराज सिंह खनाल (अभ्युदय ऊर्जा), कृष्णा (गंगोत्री सोलर), हेमंत सिंह मेहरा (एवीडी सोलर), विनोद जोशी (डिवाइन सोलर), राजेंद्र पंत (विश्ववाना सोलर), हरिओम (साईं एंटरप्राइजेज), माथुर एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों सहित रेडा के अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments