HomeUttarakhandAlmoraविशेषज्ञ चिकित्सक ने किया नाक-कान-गले का मुफ्त इलाज

विशेषज्ञ चिकित्सक ने किया नाक-कान-गले का मुफ्त इलाज

➥ अल्मोड़ा मेडिकल हाल में लगा नि:शुल्क E.N.T शिविर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज पहली अगस्त को मेडिकल हाल परिसर चौक बाजार अल्मोड़ा में नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित हुआ। भट्ट ईएनटी क्लीनिक की ओर आयोजित इस शिविर में कई लोगों ने अपनी नाक, कान व गले से संबंधित परेशानियों का चेकअप कराया और उपचार लेते हुए चिकित्सीय परामर्श भी लिया।

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रखर भट्ट ने नाक, कान व गले के रोगों को लेकर पहुंचे लोगों को उचित सलाह दी और चेकअप करते हुए उपचार दिया। उन्होंने नि:शुल्क ऑडियोमीटरी और इंडोस्कोपी के जरिये मरीजों की जटिल समस्याओं का चेकअप किया। वहीं सनवाल स्पीच और हेयरिंग सेंटर की ओर से साक्षी ने 16 लोगों की ऑडियोमेट्री की। शिविर में डॉ. जेसी दुर्गापाल, राघव पंत, अशोक पांडे, धीरज, जगदीश, बीपी साह व क्लीनिक के मोहन पाठक ने पूरा सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments