HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में कारगिल विजय दिवस: पुष्पचक्र व सलामी से शहीदों को श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा में कारगिल विजय दिवस: पुष्पचक्र व सलामी से शहीदों को श्रद्धांजलि

➥ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक, पुलिस व सैन्य अधिकारियों समेत कई लोग हुए शामिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के पर रविवार को अल्मोड़ा के छावनी क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारक शौर्य दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों तथा कारगिल युद्ध की वीरांगनाओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण, पुष्पचक्र व पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत की सैन्य टुकड़ी ने शहीदों के सम्मान में सलामी दी तथा दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में वीर नारियों सरस्वती माया घले (पत्नी शहीद नायक हरी बहादूर घले), नीलमा बिष्ट (पत्नी स्वर्गीय लांस नायक मोहन सिंह), सुनीता बोरा (पत्नी स्वर्गीय हवलदार शिवराज सिंह बोरा) तथा कमला गोस्वामी (पत्नी स्वर्गीय नायक देवेन्द्र गिरि) को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, गैरीसन अल्मोड़ा के प्रभारी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (सेवानिवृत्त), सैनिक लीग अल्मोड़ा के अध्यक्ष सीपीओ दिनेश चन्द्र तिवारी, महेन्द्र सिंह मेहरा, गैरीसन अल्मोड़ा के जेसीओ एवं जवान, पूर्व सैनिक, वीर नारियां, 24 एवं 77 बटालियन एनसीसी के कैडेट तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments