HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रतकोट गोलू मंदिर राममय, पथरिया मनान क्षेत्र में भक्ति की बयार

अल्मोड़ा: रतकोट गोलू मंदिर राममय, पथरिया मनान क्षेत्र में भक्ति की बयार

╰┈➤ 19 जुलाई से उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, चंद्रा-मोहन कांडपाल यजमान
╰┈➤ पंडित योगेश्वर दास जोशी कर रहे हैं दिव्य रामकथा का वाचन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोमेश्वर के निकट पथरिया मनान में स्थित रतकोट गोलू देवता मन्दिर इनदिनों राममय बना है। जहां बीते 19 जुलाई से राम कथा महायज्ञ का भव्य आयोजन चल रहा है। इस महायज्ञ के यजमान मोहन चंद्र कांडपाल एवं चंद्रा कांडपाल हैं। जहां कथा का सुंदर बखान व्यास पंडित योगेश्वर दास जोशी के मुखारबिंदु से हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि रतकोट गोलू देवता मन्दिर समिति पिछले करीब 4 दशकों से प्रतिवर्ष श्रावण मास भागवत कथा या राम कथा का आयोजन करते आ रही है। इसी सिलसिले में बीते 19 जुलाई को मनान शिवालय से गोलू देवता मन्दिर तक भव्य कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का आगाज हुआ। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सांय 5 बजे तक भगवान श्रीराम की कथा का बखान हो रहा है। जिसमें व्यास पंडित योगेश्वर दास जोशी श्रीराम कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर भक्तों को भगवान श्रीराम की महिमा बताते हुए कथा से मिलने वाली प्रेरणा को समझा रहे हैं। शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भजन व कीर्तनों का दौर चल रहा है और आरती के बाद प्रसाद वितरण हो रहा है। जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय व राममय माहौल बना है। यज्ञ में यजमान दंपत्ति चंद्रा कांडपाल व मोहन चंद्र कांडपाल हैं। कथा श्रवण को प्रतिदिन आसपास के क्षेत्रों से भक्तजन पहुंच रहे हैं। इस यज्ञ में मंदिर के मुख्य पुजारी जीवन चन्द्र उप्रेती, मन्दिर समिति के अध्यक्ष आशुतोष पाण्डे, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह अधिकारी, व्यवस्थापक मोहन उप्रेती, समेत पूरन चन्द्र कांडपाल, मनोज भट्ट, हरीश कांडपाल, राजन पाण्डे, केवलानंद भट्ट, संतोष छिमवाल, पूरन चन्द्र पंत समेत क्षेत्रवासी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। मन्दिर समिति के अध्यक्ष आशुतोष पाण्डे ने बताया है कि इस धार्मिक अनुष्ठान का पारायण आगामी 27 जुलाई की सुबह 10 बजे होगा। उन्होंने भक्तों से इस धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचकर पुण्य कमाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments