HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: चापड़ से हमला, दुकान के बाहर विवाद के बाद दो व्यापारियों...

अल्मोड़ा: चापड़ से हमला, दुकान के बाहर विवाद के बाद दो व्यापारियों पर जानलेवा वार

मछली बाजार में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप

बीच-बचाव करने वाले युवक को भी नहीं बख्शा

दोनों गंभीर घायल, आरोपी फरार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शहर के व्यस्त मछली बाजार क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुकान के बाहर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो अराजक तत्वों ने पहले ग्राहकों के साथ बहस शुरू की और विरोध करने पर एक दुकानदार तथा उसे बचाने आए युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTSAd

यहां देखिए हमले का वीडियो —

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रात करीब 8 बजे की है। मछली बाजार में परवेज खान (पुत्र कमर शाह खान) अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर बिना किसी कारण हंगामा करने लगे। जब परवेज ने उन्हें शोर-शराबा करने से रोका और विरोध जताया तो दोनों हमलावर आगबबूला हो गए।

देखते ही देखते विवाद हिंसा में बदल गया और आरोपियों ने अपने पास मौजूद चापड़ निकालकर परवेज पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

बीच-बचाव करना पड़ा भारी, दूसरे युवक पर भी किया वार

हमले के दौरान पास में मौजूद नाजिम कुरैशी (पुत्र सनाउल्ला कुरैशी) जब परवेज को बचाने के लिए आगे आए तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। नाजिम के माथे पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह भी लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने बताई हालत

घटना के तुरंत बाद बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अहराज ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टर के अनुसार, परवेज के माथे और हाथ पर धारदार हथियार से गहरे घाव आए हैं, जबकि नाजिम के माथे पर गंभीर चोट लगी है। अंदरूनी चोटों की स्थिति का पता लगाने के लिए दोनों का एक्स-रे कराने की सलाह दी गई है।

अस्पताल पहुंची पुलिस, तहरीर का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही धारानौला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों व उनके परिजनों से पूरी घटना की जानकारी जुटाई।

वहीं, थानाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलेगी, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक घायल पक्ष कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा था। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में भी जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments