HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के पूर्व डीएम को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुशी

अल्मोड़ा के पूर्व डीएम को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुशी

ׂ╰┈➤ वरिष्ठ IAS officer सविन बंसल की कार्यशैली के मुरीद पूर्व सैनिक नवीन चंद्र जोशी ने दीं शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा के वरिष्ठतम सदस्य एवं पूर्व सैनिक नवीन चंद्र जोशी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं अल्मोड़ा के पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल की लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती होने पर अत्यंत प्रसन्नता वयक्त की है। जोशी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सविन बंसल की बेहतरीन कार्यशैली के मुरीद हैं। पूर्व सैनिक नवीन चंद्र जोशी ने सविन बंसल की लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर तैनाती पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और कहा कि उत्तराखंड में जिलाधिकारी समेत विभिन्न पदों पर रहकर सविन बंसल ने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और लगातार जनता के दुख व दर्द से सरोकार रखा और आज उल्लेखनीय कार्यशैली की वजह से वे उच्च पद पर पहुंचे हैं। जोशी ने सविन बंसल की दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की कामना की है और उनके द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments