➠ ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति एवं उत्तरायण फाउंडेशन का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

देखिए पूरा VIDEO

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वरिष्ठ एवं नामी सर्जन डा. केपी कुनियाल और अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षिका व आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. ज्योत्सना कुनियाल ने यहां पपरसली में जरूरतमंदों को मुफ्त सेवाएं दीं। उन्होंने ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में कई लोगों को चिकित्सीय परामर्श देते हुए उपचार दिया।

शिविर में डा. केपी कुनियाल ने 15 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उपचार देते हुए चिकित्सीय परामर्श दिया। इसके अलावा एक माइनर सर्जरी भी की। उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी गई। शिविर में अंतराष्ट्रीय योग प्रशिक्षिका व आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. ज्योत्सना कुनियाल ने लोगों को स्वस्थ जीवन शैली, आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से रोगों की रोकथाम तथा स्वास्थ्य संवर्धन के विषय में जागरूक किया। दरअसल, ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति एवं उत्तरायणी फाउंडेशन ने जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है और इसी संकल्प के तहत यह शिविर लगाया गया।


