HomeBreaking Newsअधेड़ ने पूजा कक्ष में खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस...

अधेड़ ने पूजा कक्ष में खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएनई रिपोर्टर, भवाली। नैनीताल जिले के भवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नथुआखान के निकटवर्ती गड़गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 59 वर्षीय अधेड़ ने अपने ही मकान के पूजा कक्ष में अवैध बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन सिंह बिष्ट (59 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय उदय सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। वह नथुवाखान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गड़गांव में रहते थे। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अपने घर के पूजा कक्ष में अवैध बंदूक से स्वयं को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भवाली पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस कमरे में घटना हुई, उसी में एक चारपाई लगी हुई थी और वहीं पूजा का स्थान भी बनाया गया था। पूजा कक्ष में राधा-कृष्ण सहित कई देवी-देवताओं की तस्वीरें लगी हुई थीं। घटना के बाद कमरे में ही वह बंदूक भी पड़ी मिली, जिससे आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि मोहन सिंह बिष्ट खेती का काम करते थे और उनके दो विवाहित पुत्र भी हैं। वे पत्नी व दो शादी—शुदा बेटों के साथ भरे—पूरे परिवार में रहते थे।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बंदूक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वह व्यक्ति के पास कैसे पहुंची और उसका स्वामित्व किसके नाम पर था। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments