HomeBreaking Newsनोएडा से दबोचा गया 10 हजार का इनामी लुटेरा साहिल

नोएडा से दबोचा गया 10 हजार का इनामी लुटेरा साहिल

रामनगर में तमंचे की नोक पर की थी लूट की वारदात

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश साहिल को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। स्कूटियों से पीछा कर वाहन रुकवाने और जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट करने वाले इस शातिर लुटेरे की लंबे समय से तलाश थी, जो अब पुलिस के हत्थे चढ़कर सलाखों के पीछे पहुँच गया है।

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जिले के सभी अधीनस्थों को विशेष कार्ययोजना बनाकर अलग-अलग टीमें गठित करने और वांछित एवं इनामी अपराधियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में पुलिस प्रशासन अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल एवं रामनगर के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कार्यवाही की गई। कोतवाली रामनगर के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में कोतवाली रामनगर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) नैनीताल की संयुक्त टीम ने प्रभावी सुरागरसी-पतारसी की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी कड़ी में पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को इनामी अपराधी साहिल और उसके साथियों ने रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह (निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर) का स्कूटियों से पीछा किया था। अपराधियों ने सुरजीत सिंह के वाहन को जबरन रुकवाया और तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में कोतवाली रामनगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 109, और 351(3) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इस लूट कांड में संलिप्त अपराधी के तीन साथियों को पुलिस पहले ही लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस (खुफिया जानकारी) के आधार पर 29 जून 2026 को ग्रेटर नोएडा से उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार अपराधी का विवरण: साहिल पुत्र बहादुर, निवासी मालधन नंबर-04, रामनगर, नैनीताल (उम्र 26 वर्ष)।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

  1. मोहन सिंह सौन (प्रभारी स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप)
  2. उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट (कोतवाली रामनगर)
  3. हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप)
  4. हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप)
  5. कांस्टेबल अनिल गिरी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments