चोरगलिया में हथियारों का जखीरा बरामद, अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

0
चोरगलिया में हथियारों का जखीरा बरामद, अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार
चोरगलिया में हथियारों का जखीरा बरामद, अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

SSP NAINITAL डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में SOG व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

08 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद

CNE REPORTER, HALDWANI : चोरगलिया पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ एक अंतर-जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08 अवैध देशी तमन्चे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर की गई इस त्वरित कार्रवाई से हथियारों की एक बड़ी खेप को बाजार में खपाने से पहले ही पकड़ लिया गया, जिससे क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम हो गई है।


ADVERTISEMENTS

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अमल में लाई गई है। अभियान की सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। दिनांक 27 जून 2026 को थाना पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त टीम चोरगलिया क्षेत्र के एमवीआर (MVR) गेट पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास से इस संदिग्ध युवक को दबोचा गया।

आरोपी के पास से बरामद हुए 12 व 315 बोर के तमंचे

पुलिस टीम द्वारा जब पकड़े गए आरोपी की जामा तलाशी ली गई, तो उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान रियासत पुत्र रईस अहमद (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम व पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस को 12 बोर के 02 अदद देशी तमन्चे मय 06 जिंदा कारतूस तथा 315 बोर के 06 अदद देशी तमन्चे मय 06 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस बरामदगी के आधार पर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) संख्या- 30/2026, धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ-साथ इस बात का भी पता लगा रही है कि वह इन हथियारों को कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

इस जांबाज टीम को मिलेगा नगद इनाम

इस सफल एवं सराहनीय ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा (थाना चोरगलिया), उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन (प्रभारी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), कांस्टेबल भारत भूषण (थाना चोरगलिया) और कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह (थाना चोरगलिया) शामिल रहे। इस बेहतरीन और साहसिक कार्य के लिए पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें