HomeBreaking Newsदमुवाढुंगा के मालिकाना हक और जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधि

दमुवाढुंगा के मालिकाना हक और जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधि

ड्रोन सर्वे, सड़क मरम्मत और गड्ढे भरने की भी उठी मांग

हल्द्वानी (सीएनई रिपोर्टर)। दमुवाढुंगा क्षेत्र के मालिकाना हक और वार्डों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों ने नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न लंबित मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTSAd

बैठक में मुख्य रूप से दमुवाढुंगा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35, 36 और 37 के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वार्ड नंबर 37 के पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार की अगुवाई में हुई इस वार्ता में निवर्तमान पार्षद देवी दयाल उपाध्याय, वार्ड नंबर 36 की पार्षद तनुजा जोशी और वार्ड नंबर 35 के पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद ने जिलाधिकारी से क्षेत्रवासियों को मालिकाना हक देने के संबंध में विस्तार से बात की। जनप्रतिनिधियों ने मांग रखी कि क्षेत्र में जल्द से जल्द ड्रोन सर्वे कराया जाए ताकि स्थानीय निवासियों को मालिकाना हक मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

जिलाधिकारी का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस विषय पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर उचित निर्णय लिया जाएगा, ताकि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

मालिकाना हक के अलावा, वार्ड संख्या 37 की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा गया। पत्र के माध्यम से वार्ड के भीतर क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़कों और विभिन्न स्थानों पर बने जानलेवा गड्ढों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने जनता के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत और गड्ढा भरान कार्य कराने की मांग की।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के पूरी तरह हल होने तक उनका यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments