HomeUttarakhandAlmoraसतर्कता और टीम वर्क से होगा आपदा की चुनौती का सामना: डा....

सतर्कता और टीम वर्क से होगा आपदा की चुनौती का सामना: डा. पंकज कुमार पांडे

➤ जनपद के प्रभारी सचिव पहुंचे अल्मोड़ा, मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जनपद प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने आज बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचे और उन्होंने विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक ली। जिसमें आपदा प्रबंधन एवं मानसून पूर्व तैयारियों पर विस्तृत मंथन हुआ और उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कहा कि “रिस्पांस टाइम घटाएं, टीम वर्क से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।” साथ ही सड़कों, अस्पतालों व नदी-नालों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए। इसके अलावा अधिकारियों से सुझाव भी लिये।

बैठक की शुरूआत में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रभारी सचिव को जिले में आपदा से निपटने की तैयारियों से अवगत कराया। बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है और विभागीय नोडल अधिकारियों की तैनाती, जेसीबी-डोजर की व्यवस्था, खाद्यान्न एवं दवाओं का अग्रिम भंडारण तथा वैकल्पिक मार्गों की पहचान के कार्यों पर पूर्ण ध्यान दिया गया है।

इसके बाद प्रभारी सचिव डॉ. पांडे ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसून अपने आप में आपदा नहीं है। मानसून के दौरान भूस्खलन, बाढ़, सड़क अवरुद्ध होना जैसी विकट परिस्थितियां ही वास्तविक आपदा हैं। प्राकृतिक आपदा को कोई रोक नहीं सकता, लेकिन आपदा के बाद हमारा रिस्पांस टाइम कम से कम हो। प्रभावित लोगों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल पहुंचें, यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग टीम वर्क की भावना से कार्य करें। प्रभारी सचिव ने लोनिवि, स्वास्थ्य, पूर्ति, विद्युत, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में सड़कों का तत्काल खुलना, अस्पतालों में 24×7 चिकित्सा सुविधा, नदी-नालों के जलस्तर की मॉनिटरिंग एवं संवेदनशील गांवों में चेतावनी तंत्र सक्रिय रखा जाए।

बैठक में डॉ. पांडे ने सभी विभागीय अधिकारियों से एक-एक कर सुझाव आमंत्रित किए तथा क्षेत्र में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments