HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांडानौला स्थित राज राजेश्वरी मंदिर जयकारों से गूंजा

अल्मोड़ा: कांडानौला स्थित राज राजेश्वरी मंदिर जयकारों से गूंजा

✍️ कलश यात्रा के साथ देवी भागवत का विधिवत आगाज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले की भनोली तहसील अंतर्गत ग्रामसभा काण्डानौला स्थित प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी मंदिर में आज शुक्रवार से देवी भागवत ज्ञान यज्ञ का आगाज हो गया है। इसका शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा के बाद धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यज्ञ का विधिवत शुभांरभ हुआ।

श्री देवी भागवत में कथा व्यास मोहन चन्द्र पन्त हैं। पहले रोज उन्होंने भागवत कथा के मर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा मानव जीवन को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करती है और पापनाशक होने के साथ ही मानसिक एवं आत्मिक शांति प्रदान करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर अपने जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। इसमें मुख्य यजमान हरीश काण्डपाल ने व्यास पीठ पर प्रतिष्ठित मोहन चन्द्र पन्त का भक्तजनों के साथ पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस आयोजन से क्षेत्र में माहौल देवीमय हो गया है। जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। कलश यात्रा और अनुष्ठान के वक्त पूरा गांव मां राज राजेश्वरी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान दयाकृष्ण काण्डपाल, हयात सिंह, किशनानन्द कांडपाल, मुख्य यजमान हरीश कांडपाल, रमेश काण्डपाल, सुरेश बिष्ट, बसन्त पाण्डे आदि कई लोग शामिल रहे, जिसमें महिलाओं की तादाद अधिक रही।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments