HomeUttarakhandAlmoraराज्यपाल के समक्ष उठीं वृद्ध जागेश्वर धाम की मूलभूत समस्याएं

राज्यपाल के समक्ष उठीं वृद्ध जागेश्वर धाम की मूलभूत समस्याएं

मंदिर समिति ने सौंपा ज्ञापन

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के वृद्ध जागेश्वर मंदिर आगमन के दौरान मंदिर समिति ने धाम के विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत ज्ञापन सौंपा। समिति ने पार्किंग, पेयजल, धर्मशाला निर्माण और सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से कराने की मांग उठाई।

ADVERTISEMENTSAd

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए मंदिर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि अल्मोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित वृद्ध जागेश्वर धाम धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यहां देशभर से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

समिति ने ज्ञापन के माध्यम से मंदिर से लगभग 100 मीटर पहले पार्किंग स्थल के निर्माण, पांडगा से मंदिर तक लगभग 300 मीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने, मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं स्थानीय विकास कार्यों, धर्मशाला एवं जलमिलन केंद्र के निर्माण तथा पुरानी पेयजल लाइन के पुनर्निर्माण की मांग की।

समिति का कहना है कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा तथा क्षेत्रीय पर्यटन को नई गति मिलेगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश भट्ट, नंदाबल्लभ भट्ट, उर्बादत्त भट्ट, केवलानंद भट्ट, भगवान भट्ट, चंद्र बल्लभ भट्ट, कैलाश भट्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments