HomeUttarakhandAlmoraशिक्षा, मूल्य और अनुभव हैं सफलता की कुंजी: गुरमीत सिंह

शिक्षा, मूल्य और अनुभव हैं सफलता की कुंजी: गुरमीत सिंह

✍️ मेधावियों को कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने बांटे पदक व उपाधियां
✍️ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का पहला दीक्षांत समारोह

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का प्रथम दीक्षांत समारोह आज गुरूवार को भव्यता के साथ आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कुलाधिपति एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा, मूल्य एवं अनुभव ही जीवन में सफलता की आधारशिला हैं। कुलाधिपति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान किए।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का प्रथम दीक्षांत समारोह गुरुवार को विवि के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। तदोपरांत राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत और विवि का कुलगीत गायन हुआ। इसके साथ ही उत्तराखंड की परंपरानुरूप शंख ध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चारण हुआ। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को पदक व उपाधियां प्रदान कीं। राज्यपाल 15 विद्यार्थियों को मैडल प्रदान किए। 07 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया। इनके अलावा विभिन्न विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जबकि पांच विद्यार्थियों को प्रायोजित स्मृति स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विषयों में कुल 48 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। स्वर्ण पदक (स्नातक) के लिए विभिन्न विषयों में 32 और विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक (स्नातकोत्तर) के लिए विभिन्न विषयों में 120 और वोकेशनल पाठ्यक्रम में 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिले। इस मौके पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित “विधि सहयोगी ऐप” का लोकार्पण किया तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ. ललित चंद्र जोशी की पुस्तक “पत्रकारिता: संभावनाएं, भविष्य एवं चुनौतियां” का विमोचन किया।
बड़े सपने देखें विद्यार्थी: राज्यपाल

अपने संबोधन में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखें और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास करें। उन्होंने ‘लोकल टू ग्लोबल’ सोच विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, मूल्य एवं अनुभव जीवन में सफलता की आधारशिला हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, तकनीक एवं सूचना प्रौद्योगिकी को भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए युवाओं से इन क्षेत्रों में दक्षता विकसित करने का आह्वान किया। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय में स्थापित नवाचारों एवं शोध केंद्रों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हो रहे विश्वविद्यालय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के विस्तार, शोध गतिविधियों तथा शिक्षण गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रो. एसए हामिद ने किया।
समारोह में उपस्थिति

समारोह में विधायक मनोज तिवारी, महापौर अजय वर्मा, कुमायूं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह बिष्ट , शोध निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, संयोजक प्रो डीके भट्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज शाह, जीबी पंत विवि के कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप, वीर माधो सिंह भण्डारी तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर, गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एसएस रावत, यूओयू के नामित सदस्य प्रो. पीडी पन्त, पद्मश्री बसन्ती देवी, उत्तराण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति प्रो. अरूण कुमार त्रिपाठी, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, डीन एकेडमिक प्रो. एके यादव, संकायाध्यक्ष प्रो. हरीश चंद्र जोशी, प्रो. एसके जोशी, प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, प्रो. रिजवाना सिद्दीकी, प्रो. एके नवीन, डॉ. एचआर कौशल, एलएसएम परिसर के निदेशक डॉ. हेम चन्द्र पांडे, डॉ महेंद्र राणा, कुलानुशासक डॉ. दीपक सागर, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, प्रो. आरएस पथनी, प्रो. अनिल कुमार जोशी, प्रो. जीवन सिंह रावत, प्रो. वीडीएस नेगी, प्रो. एसएस पथनी समेत समस्त विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय परिषद के सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी, छात्रसंघ व छात्र महासंघ के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments