HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 'हठधर्मिता छोड़ो, डीडीए खत्म करो'

अल्मोड़ा: ‘हठधर्मिता छोड़ो, डीडीए खत्म करो’

➤ गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने भरी हुंकार, धरना व नारेबाजी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलित सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने मंगलवार को यहां गांधी पार्क में दो घंटे का धरना दिया। इस दौरान डीडीए की खिलाफत करते हुए इसे समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई। धरनारत लोगों ने पहाड़ में डीडीए को अव्यवहारिक बताया और कहा कि कई सालों से इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है, मगर हठधर्मिता पर अड़ी सरकार इस मामले का नाम तक नहीं ले रही।उन्होंने सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।

इस मौके पर समिति के संयोजक एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लंबे समय से संगठन के लोग मिलकर जिला स्तरीय विकास प्राधिकारण समाप्त करने के लिए आवाज उठा रहे हैं और लगातार आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठ पा रहा है। उन्होंने साफ किया कि जब तक डीडीए समाप्त नहीं हो जाता और इसकी समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक समिति का साप्ताहिक धरना—प्रदर्शन जारी रखेगी। धरने में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पार्षद हेम चंद्र तिवारी, गोविंद बल्लभ जोशी, अख्तर हुसैन, ललित मोहन पंत, शहाबुद्दीन, तारा चंद्र जोशी व लक्ष्मण सिंह ऐठानी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments