HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: एलआर साह रोड में 10 दिन तक चौपहिया वाहन नहीं चलेंगे

अल्मोड़ा: एलआर साह रोड में 10 दिन तक चौपहिया वाहन नहीं चलेंगे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर की एलआर साह रोड में 10 दिन चौपहिया वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। यह जानकारी लोनिवि प्रांतीय खंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अधिशासी अभियन्ता हर्षित गुप्ता ने बताया है कि एलआर साह मोटरमार्ग में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य किया जाना है और यह कार्य आसन्न 18 मई, 2026 की प्रातः 9 बजे से शुरू किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में कम से कम 10 दिन का समय लगने की सम्भावना है। इसी क्रम में उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य के लिए 18 मई, 2026 से 27 मई, 2026 तक एलआर साह मोटरमार्ग में चौपहिया वाहनों के लिए यातायात पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होंने बताया है कि इसके लिए जिलाधिकारी से सहमति प्राप्त कर ली गयी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments