HomeUttarakhandAlmoraअंतराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस: अल्मोड़ा में मां अम्बे इंस्टीट्यूट में रही धूमधाम

अंतराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस: अल्मोड़ा में मां अम्बे इंस्टीट्यूट में रही धूमधाम

►► नृत्य, नाटक व भाषण के कार्यक्रम हुए, नर्सिंग का महत्व समझाया
►► अतिथि बोले, नर्सिंग पेशा सेवा, करूणा और समर्पण का प्रतीक

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मां अम्बे इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, अल्मोड़ा में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। जहां छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नाटक व भाषण भी हुए। जिसमें नर्सों की सेवा का महत्व और मानवता में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम का श्रीगणेश मुख्य अतिथि वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता व संस्था के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह, वाइस चेयर पर्सन डा. प्रीति पाल समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य पेश किया। वहीं प्रेरणादायक भाषण हुए और नर्सिंग सेवा पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। भाषण व नाटिका के जरिये छात्र-छात्राओं ने नर्सों की सेवा, समर्पण व समाज के प्रति योगदान को उजागर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने नर्सिंग पेशे को सेवा, करूणा और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहकर नर्सिंग पेशे में खरा उतरने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मीनाक्षी, एकता, सुरजीत कौर, सुधा आदि नर्सिंग अधिकारी, एचआर मैनेजर चंपा कनवाल समेत फैकल्टी सदस्य व विद्यार्थी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments