►► एडवोकेट कवींद्र ने उठाई मांग, धारानौला में सिटी बस की सुविधा मांगी


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट कवींद्र पंत ने शहर में ई रिक्शा के संचालन का क्षेत्र बढ़ाने तथा विकास भवन के लिए संचालित सिटी बस सेवा का किराया कम करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस आशय के ज्ञापन जिलाधिकारी और महापौर को भेजे हैं।
एक ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में अल्मोड़ा शहर में ई रिक्शा केवल शिखर होटल तिराहे से रघुनाथ सिटी मांल तक संचालित होते हैं, किंतु आवश्यकता के बाद भी शहर के अधिकांश आबादी क्षेत्र इस सुविधा से अछूते हैं। उन्होंने ई रिक्शा का दायरा बढ़ाते हुए अपर माल रोड में पाण्डेखोला तिराहे से करबला तिराहे तक, लोअर माल रोड में पाण्डेखोला तिराहे से बेस तिराहे तक तथा धारानौला सड़क में करबला तिराहे से सिकुड़ा बैंड ई रिक्शों का संचालन करने की मांग उठाई है।
एक अन्य ज्ञापन में उन्होंने शिखर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक संचालित सिटी बस सेवा में किराया अत्यधिक है, जिसे आम व्यक्ति की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 रूपये प्रति सवारी करने या फिर अलग-अलग दूरी के लिए अलग-अलग अनुकूल किराया तय किया जाए। उन्होंने आम जन की समस्याओं का उल्लेख करते हुए जनहित में धारानौला क्षेत्र को भी सिटी बस सेवा संचालित करेंगे की मांग उठाई है।


