अल्मोड़ा: आरतोला में 8 मई से बहेगी भक्ति की बयार

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रसिद्ध जागेश्वरधाम के निकट ग्राम आरतोला में आगामी 8 मई से भक्ति की बयार बहेगी। गांव के भगवती मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण भक्ति ज्ञान यज्ञ होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान गांव के निवासी हरीश सिंह बिष्ट हैं, जो कुछ ही रोज पूर्व सूचना विभाग अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त हुए हैं।


ADVERTISEMENTS

आयोजक हरीश बिष्ट ने बताया कि 8 मई को सुबह कलश यात्रा व पूजन के बाद दोपहर एक बजे से कथा का आगाज होगा। 9 मई से 13 मई तक नित्य दोपहर एक बजे से चार बजे तक कथा और इसके बाद भजन व कीर्तन की महफिल सजेगी। 14 मई की सुबह हवन व पूर्णाहुति अनुष्ठान होगा और दोपहर दो बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस अनुष्ठान में कथावाचक डा. संजय गुरूरानी होंगे, जबकि कुल पुरोहित ललित मोहन तिवारी भी सहयोग करेंगे। उन्होंने आमजन से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य कमाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें