HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कर्बला में कब्रिस्तान के समीप अवैध निर्माण ध्वस्त

अल्मोड़ा: कर्बला में कब्रिस्तान के समीप अवैध निर्माण ध्वस्त

►► जांच में सच पाया मामला, नोटिस के बाद निर्माणकर्ता ने अतिक्रमण हटाया

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर के कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के समीप हुआ अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया है। प्रशासन की जांच में शिकायत सच पाई गई। जिसे निर्माणकर्ता ने खुद ही ध्वस्त कर दिया। इधर, एसडीएम संजय कुमार ने सख्त हिदायत दी है कि अवैध अतिक्रमण व निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास अवैध निर्माण की सूचना प्रशासन को मिली थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच कराई गई। जांच में संबंधित निर्माण अवैध पाया गया और निर्माणकर्ता को 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। एसडीएम ने बताया कि नोटिस के पश्चात निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विधि-विरुद्ध स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इधर, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन अवैध निर्माणों को लेकर पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments