HomeUttarakhandनैनीताल पुलिस विभाग से तीन कर्मियों की भावभीनी विदाई

नैनीताल पुलिस विभाग से तीन कर्मियों की भावभीनी विदाई

एएसआई केदार सिंह, हेड कांस्टेबल अकिल मलिक और अनुचर भोलानाथ सेवानिवृत्त

CNE REPORTER, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले दो पुलिस अधिकारियों और एक अनुचर के सम्मान में आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। भावनाओं और सम्मान के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में अपर उप निरीक्षक (एएसआई) श्री केदार सिंह प्रमुख रहे, जिन्होंने विभाग को 31 वर्ष 08 माह और 29 दिन की लंबी सेवाएं दीं। 1 अगस्त 1994 को अल्मोड़ा जनपद से आरक्षी के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। सीजन ड्यूटी, वीवीआईपी सुरक्षा और निर्वाचन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में उनके योगदान के लिए उन्हें कई बार नकद पुरस्कारों से भी नवाजा गया।

वहीं, हेड कांस्टेबल श्री अकिल मलिक ने भी 24 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद विभाग से विदा ली। वर्ष 2002 में ऊधमसिंह नगर से पुलिस सेवा की शुरुआत करने वाले श्री मलिक ने हरिद्वार, सीबीसीआईडी हल्द्वानी और नैनीताल में अपनी सेवाएं दीं। उनके साथ ही अनुचर श्री भोलानाथ ने भी 28 वर्ष 02 माह की सेवा पूर्ण कर ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त की। श्री भोलानाथ को विभाग में उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना जाता रहा है।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभवों और यादगार पलों को साझा किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल ने कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन साथियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि अब अपने व्यक्तिगत जीवन में वापसी के समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पौष्टिक आहार लें और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत करें।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह सहित कोतवाली और पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिवारजन भी इस गौरवान्वित पल के साक्षी बने। अंत में पूरे नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments