HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : तीन दिन से लगातार जल रहे जंगल, तपिश बढ़ी

बागेश्वर : तीन दिन से लगातार जल रहे जंगल, तपिश बढ़ी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले के जंगल फायर सीजन में बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। कपकोट, बागेश्वर व धरमघर रेंज के जंगल तीन दिन से लगातार जल रहे हैं। आग के कारण वातावरण में तपिश बढ़ गई है। जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। साथ ही जंगलों में कई बेशकीमती लकड़ी का भी नुकसान हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से आग पर काबू पाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

धरमघर रेंज के विजयपुर से ढप्टी झांकरा की ओर लगे जंगल में आग धधक रही है। साथ ही होराली के सामने का जंगल तीन दिन से जल रहा है। जारती के जंगल में दो दिन से आग लगी हुई है। उधर कपकोट वन रेंज के चिरपतकोट के जंगल में दो दिन से आग लगी हुई है। बागेश्वर रेंज के हड़बाड़ के जंगल में शनिवार की शाम से आग लगी हुई है।

समूचे जंगल जलने से वातावरण में तपिश बढ़ गई है। जंगली जानवरों के आवासीय इलाके में आने का खतरा बढ़ गया है। कई गांव में शाम होते ही गुलदार व जंगली सुअरों की धमक बढ़ गई है। लोग डरे और सहमे हैं, जबकि इन दिनों गांवों में शादी का सीजन भी शुरू हो गया है। लोगों ने वन विभाग से आग पर काबू पाने की मांग की है। इधर डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि जंगल की आग पर विभाग पूरी तरह नजर बनाए हुए है। जहां से भी आग लगने की सूचना मिल रही है। उसे तुरंत जाकर बुझाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments